रायपुर | 28 जनवरी 2026
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 ग्राम कोकीन के साथ एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को DRI की टीम ने संदेह के आधार पर एक हवाई यात्री की तलाशी ली, जिसके पास से कोकीन बरामद की गई। आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में लेकर DRI कार्यालय लाया गया, जहाँ उससे पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुँचा था। DRI अधिकारी आरोपी से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को लेकर गहन पूछताछ कर रहे हैं, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुँचा जा सके।
जब्त की गई 270 ग्राम कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आँकी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।





