ACB-EOW तक पहुंचा निगम का सफाई घोटाला
भिलाई नगर निगम में चार साल पुराने कथित सफाई घोटाले और हालिया भुगतान को लेकर मामला गरमा गया है। भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने ठेकेदार को नियम विरुद्ध लगभग 23 लाख रुपये भुगतान करने का आरोप लगाते हुए एसीबी, ईओडब्ल्यू और नगरीय प्रशासन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एफआईआर और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी
दुर्ग के वैशाली नगर स्थित वृंदानगर में मिले दंपती के शवों के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि पति जी. वेंकटरमण मूर्ति ने पहले पत्नी विद्यावती की गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
युवती को बंधक बनाकर मारपीट, आरोपी पर केस
दुर्ग के ग्राम बोरई में एक युवती को जबरन बातचीत के लिए दबाव बनाने, बंधक बनाकर मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चेतन ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
राजनांदगांव पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी दीपक कुमार बघेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को अपने जाल में फंसाता था और फिर पैसों की मांग कर ब्लैकमेल करता था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।





