नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
43 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तारी
खुर्शीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
सूचना पर की गई घेराबंदी
मिनी स्टेडियम के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।
नगदी और मोबाइल भी जब्त
आरोपियों के पास से 3,640 रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन (करीब 24,500 रुपये) भी बरामद किए गए। कुल जब्ती करीब 8.90 लाख रुपये की बताई गई है।
पंजाब से जुड़ी सप्लाई चेन
जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी विजय सिंह अमृतसर (पंजाब) से दुर्ग तक नशे की सप्लाई चेन से जुड़ा हुआ था।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
मामले में धारा 8/21(क) और 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।





