दुर्ग। आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने और दांव लगाने वाले चार आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पाटन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने की है।
क्या है मामला?
4 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पाटन के बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ लोग मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चार संदिग्धों को पकड़ लिया।
ऐप के जरिए चल रहा था सट्टा
जांच में आरोपियों के मोबाइल में ‘सायलेंट 777’ ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने लिंक खरीदकर यह अवैध कारोबार शुरू किया था।
क्या-क्या हुआ जब्त?
पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये नगद और करीब 63 हजार रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल जब्ती 73 हजार रुपये की बताई गई है।
इन धाराओं में कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- करन देवांगन (23), सुभाष चौक पाटन
- उत्तम निषाद (29), शांति नगर भिलाई-3
- गोपाल निषाद (27), ग्राम अटारी, पाटन
- लोकेश उर्फ अरमान यादव (29), ग्राम अटारी, पाटन
पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध तरीके से धन कमाने के उद्देश्य से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है।





