एमसीबी /16 फरवरी 2026। जिले में संचालित देशी मदिरा दुकान बड़ाबाजार के लिए कोटाडोल क्षेत्र में किराये पर उपयुक्त भवन उपलब्ध कराने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) द्वारा जिला स्तर पर लघु निविदा आमंत्रित की गई है।
कलेक्टर महोदय की स्वीकृति के पश्चात जारी इस निविदा के तहत इच्छुक भवन स्वामी एवं निविदाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
निविदा की मुख्य जानकारी
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026, दोपहर 1:00 बजे तक
- स्थान: कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, मनेन्द्रगढ़ / चिरमिरी / भरतपुर
- प्रक्रिया: निविदा को बंद लिफाफे में तकनीकी बिड और प्राइस बिड अलग-अलग जमा करना होगा।
- खोलने की तिथि: 27 फरवरी 2026, सायं 3:00 बजे समिति द्वारा उपस्थित निविदाकारों के समक्ष निविदाएं खोली जाएंगी।
महत्वपूर्ण निर्देश
- निविदा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी।
- निविदा प्रपत्र और शर्तें कार्यालयीन समय में 27 फरवरी 2026 दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।
- प्रपत्र शुल्क: 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, जिला प्रबंधक, CSMCL, मनेन्द्रगढ़ के नाम जमा करना अनिवार्य है।





