निलंबित कृषि विस्तार अधिकारी की बहाली
दुर्ग: अफीम की अवैध खेती मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाल कर दिया गया है। उन्हें अब विकासखंड धमधा में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
अफीम खेती मामले में 7 आरोपी जेल भेजे गए
दुर्ग: समोदा गांव में मक्के की फसल की आड़ में अफीम की खेती करने के मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सर्वेक्षण में लापरवाही का था आरोप
दुर्ग: एकता साहू पर आरोप था कि उन्होंने खेतों का सही सर्वेक्षण नहीं किया, जिसके कारण कागजों में मक्के की फसल दिखाकर जमीन पर अफीम की खेती होती रही।
5 एकड़ में फैली थी अवैध अफीम की खेती
दुर्ग: जांच में सामने आया कि करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे पुलिस ने उजागर किया।
8 करोड़ की अफीम जब्त, फसल नष्ट
दुर्ग: पुलिस ने मौके से लगभग 8 करोड़ रुपए कीमत की अफीम जब्त कर सभी पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दिया।






