May 14, 2026

Durg में बड़ी चोरी: स्क्रैप व्यापारी के सूने घर से जेवरात और 1.40 लाख नगद पार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के Durg जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक स्क्रैप व्यापारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1.40 लाख रुपए नगद चोरी कर लिए।

सूना घर बना निशाना
जानकारी के अनुसार, भिलाई के नेहरू नगर पश्चिम निवासी व्यापारी विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी से हीरे, सोने-चांदी के गहनों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

रात में लौटने पर हुआ खुलासा
व्यापारी जब रात करीब 2 बजे परिवार के साथ घर लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा देख हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस टीम
सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नकबजनी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।