नकली सोना बेचकर 10 लाख की ठगी का मामला
गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने कम दाम में असली सोना देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठग लिए। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
तालाब खुदाई में सोना मिलने का दिया झांसा
गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही। पुलिस के अनुसार मुंगेली जिले के निवासी उमेद साहू ने 5 दिसंबर 2025 को गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चार लोगों ने उनसे संपर्क कर कारीआम गांव के पास तालाब की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोना मिलने की बात कही। आरोपियों ने नकली सोने को असली बताकर दिखाया और कम कीमत में बेचने का लालच दिया।
जांच में निकला नकली सोना
गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही। आरोपियों के झांसे में आकर उमेद साहू ने 10 लाख रुपये नकद देकर सोना खरीद लिया। बाद में जब उन्होंने सोने की शुद्धता की जांच कराई, तो पता चला कि वह पूरी तरह नकली है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
पति-पत्नी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुंगेली निवासी नरेंद्र साहू, सरोज साहू, निर्मल जायसवाल और मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से नरेंद्र साहू और सरोज साहू (पति-पत्नी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपी निर्मल जायसवाल और मनोज की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के संदिग्ध सौदों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।





