May 15, 2026

बालोद में दर्दनाक हादसा: नहर में बहने से पिता की मौत, बेटी लापता

Balod। जिले में तांदुला नहर में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पिता और बेटी तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 साल की बच्ची की तलाश जारी है।

नहर में नहाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी यमन गंजीर (35 वर्ष) अपनी बेटी पल्लवी गंजीर (12 वर्ष) के साथ नहर में उतरे थे। बताया जा रहा है कि पिता बेटी को तैरना सिखा रहा था, तभी अचानक तेज बहाव में दोनों बह गए।

घटना के दौरान एक अन्य बच्ची दामिनी भी बहने लगी थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोका गया, ताकि सर्च ऑपरेशन में मदद मिल सके।

कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया, लेकिन बच्ची की तलाश अभी भी जारी है।

गांव में शोक का माहौल
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक यमन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और ससुराल आया हुआ था। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।