March 3, 2026

इतिहास में 9 फरवरी: महत्वपूर्ण घटनाएँ

आज का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है। आज ही के दिन स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना की तैयारी शुरू हुई थी, वहीं अफजल गुरु को संसद हमले की साजिश के लिए फांसी दी गई थी। आइए जानते हैं आज की तारीख पर हुई अन्य प्रमुख घटनाओं के बारे में:


प्रमुख घटनाएँ

  • 1757: राबर्ट क्लाइव ने अलीनगर संधि के तहत कलकत्ता (अब कोलकाता) को सिराजुदौला से लेकर ब्रिटिश नियंत्रण में शामिल कर लिया।
  • 1760: मराठा सेनापति दत्ताजी शिंदे का निधन।
  • 1788: ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1801: फ्रांस और ऑस्ट्रिया ने लुनेविल्ले शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1824: प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
  • 1922: भारतीय होटल उद्योगपति एवं ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी.पी. कृष्णन नायर का जन्म।
  • 1951: स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना के लिए सूची बनाने का कार्य शुरू।
  • 1969: देश के छह राज्यों में विधानसभा चुनावों में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा।
  • 1971: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अपोलो 14 अंतरिक्ष यान अपनी कार्य अवधि पूरी कर धरती पर लौटा।
  • 1975: रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद सुरक्षित धरती पर लौटा।
  • 1979: नाइजीरिया में संविधान में बदलाव।
  • 1991: लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
  • 1992: सेनेगल की राजधानी डकार जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त; 31 लोगों की मौत।
  • 1999: भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नामित।
  • 2006: पाकिस्तान के हांगू में आशूरा के दिन फिदायीन हमले में 23 लोगों की मौत; बाद में सांप्रदायिक दंगे में कुल मृतकों की संख्या 31 हुई।
  • 2007: पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
  • 2008: कुष्ठ रोगियों के कल्याण के लिए समर्पित बाबा आमटे का निधन।
  • 2010: हैती में आए भीषण भूकंप में 2,30,000 लोगों के मरने की आधिकारिक घोषणा।
  • 2016: नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन।
  • 2020: हिंदी के प्रसिद्ध लेखक, कथाकार और आलोचक गिरिराज किशोर का निधन।