March 3, 2026

बीजापुर मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा सहित चार नक्सली न्यूट्रलाइज, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी जानकारी

बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा समेत चार नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन को राज्य सरकार और सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति की बड़ी सफलता बताया जा रहा है।


🔹 नेशनल पार्क एरिया अब लगभग नक्सल मुक्त

डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस ऑपरेशन के बाद नेशनल पार्क एरिया लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा,

“कार्रवाई से पहले दिलीप बेडजा को आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में लौटने के लिए समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ा।”

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार नक्सलवाद के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और भविष्य में ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि बस्तर अंचल में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जा सके।


🔹 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर बयान

डिप्टी CM विजय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के संदर्भ में अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन पार्टी को प्राप्त होगा।