गरियाबंद। भाजपा गरियाबंद के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनकी पहचान का दुरुपयोग कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ठग पहले “एक छोटी सी हेल्प चाहिए” लिखकर संदेश भेजते हैं। बातचीत शुरू होने के बाद वे एक QR कोड भेजकर करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। इस तरह लोगों को झांसे में लेकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद अनिल चंद्राकर ने आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल, QR कोड, लिंक, बैंक डिटेल या OTP पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न करें। उन्होंने इसे साइबर ठगी का प्रयास बताते हुए लोगों से सतर्क रहने और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।





