गरियाबंद | 09 फरवरी 2026
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी पदस्थापना आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 फरवरी 2026 को जारी आदेश में श्रीमती वंदना पाण्डेय, प्राचार्य को निलंबन से बहाल करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में प्राचार्य के रिक्त पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया था।
अब उक्त आदेश को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही श्रीमती वंदना पाण्डेय की अस्थायी पदस्थापना स्वतः समाप्त मानी जाएगी।




