May 18, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने रचा इतिहास, NCC प्री-कमीशन कोर्स में ऑल इंडिया में प्रथम, जीती दो ट्रॉफी

Gariaband। जिले के Devbhog एनसीसी यूनिट के केयरटेकर Ganesh Soni ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन कोर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड ऑफिसर पद पर कमीशन प्राप्त किया है। उन्होंने सर्वोच्च अंक हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया और एक साथ दो ट्रॉफी जीतकर नया रिकॉर्ड भी बनाया।

यह प्रशिक्षण National Cadet Corps के महानिदेशक, नई दिल्ली के निर्देशन में भारतीय वायुसेना एनसीसी द्वारा Chennai में आयोजित 104वें जेडीपीसी प्री-कमीशन कोर्स के तहत 5 जनवरी से 28 फरवरी तक चला। 56 दिनों के इस कठिन प्रशिक्षण शिविर में देशभर के विभिन्न राज्यों से 47 केयरटेकर ऑफिसर शामिल हुए थे।

दो ट्रॉफी जीतकर बनाया रिकॉर्ड

इस कोर्स में गणेश सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए

  • “First in Order of Merit”
  • “Best in Academic”

दोनों ट्रॉफी अपने नाम कीं। इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ को ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान मिला। बताया जा रहा है कि किसी एक राज्य द्वारा एक साथ दो ट्रॉफी जीतने का यह पहला अवसर है।

गणेश सोनी का चयन Group Headquarters Raipur में हुए साक्षात्कार के बाद पुरुष वर्ग से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हुआ था। चेन्नई स्थित एयरफोर्स स्टेशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विदेशी देशों युगांडा और कनाडा के प्रतिभागियों के साथ भारतीय वायुसेना के गरुण कमांडो भी शामिल रहे।

सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक कड़ा प्रशिक्षण

56 दिनों के प्रशिक्षण शिविर में सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित होती थीं। इसमें ड्रिल ट्रेनिंग, वेपन ट्रेनिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जानकारी, तकनीकी विषय, कंट्रोल लाइन मॉडल, रेडियो कंट्रोल मॉडल, चक ग्लाइडर निर्माण तथा वायुसेना के प्रशिक्षण विमान किरण, पिलाटस PC-7 और चेतक हेलीकॉप्टर से जुड़ी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के अंत में हुए प्रैक्टिकल, इंटरव्यू और थ्योरी परीक्षा में गणेश सोनी ने 92.16 प्रतिशत अंक हासिल किए।

जिले से पहले व्यक्ति बने

इस उपलब्धि के साथ गणेश सोनी गरियाबंद जिले से भारतीय वायुसेना (एनसीसी) में सेकंड ऑफिसर (एएनओ) जूनियर डिवीजन के पद पर कमीशन प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।

इस सफलता पर 3 CG Air Squadron NCC Raipur के कमांडिंग ऑफिसर Vivek Kumar Sahu, सेजेस प्राचार्य Girishchandra Behera, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष Sushil Yadav और उपाध्यक्ष Dhansingh Markam सहित स्टाफ और प्रबंधन समिति ने उन्हें बधाई दी।

गणेश सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर, पीआई स्टाफ, अपने परिवार, जन्मभूमि देवभोग और विद्यालय परिवार को दिया।