गरियाबंद। अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन के आह्वान पर 20 मई को होने वाले देशव्यापी औषधि व्यापार बंद को लेकर गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ ने व्यापक तैयारी की है। अपनी लंबित मांगों को लेकर जिले के दवा व्यापारी बुधवार को शहर में बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे।
आरती मेडिकल शिव मंदिर से शुरू होगी रैली
दवा विक्रेताओं की यह महारैली दोपहर 12 बजे स्थानीय आरती मेडिकल शिव मंदिर से शुरू होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेगी, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
शासन का ध्यान आकर्षित करना उद्देश्य
जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष Arun Mishra ने बताया कि आंदोलन का उद्देश्य औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़ी लंबित मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।
उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया स्तर पर हो रहे इस बंद को गरियाबंद जिले के सभी दवा व्यापारियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में दवा व्यापारी इस रैली में शामिल होंगे।
शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा प्रदर्शन
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित होगी। यातायात नियमों और प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन किया जाएगा ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस आंदोलन को लेकर संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमीन मेमन और सचिव अश्वनी सिंह ठाकुर समेत अन्य दवा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित सूचना देकर सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग की मांग की है।






