गरियाबंद। नेशनल हाईवे-130C पर जुगाड़ के पास विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पेड़ को हटाने के लिए मौके पर रवाना हुई।
दरअसल, झारियाबहरा से ध्रुवागुड़ी के बीच करीब 40 किलोमीटर का हिस्सा सिंगल वे है। इस वजह से इस मार्ग पर बारिश के दौरान पेड़ गिरने या अन्य अवरोध के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को भी विशालकाय पेड़ के सड़क पर गिरने से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
बारिश में बार-बार बन रही जाम की स्थिति
स्थानीय स्तर पर इस मार्ग पर ऐसी घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की समस्या बढ़ जाती है। फिलहाल रास्ता बहाल करने के लिए वन अमले को पेड़ हटाने का काम सौंपा गया है।
सिंगल वे होने से बढ़ती है परेशानी
झारियाबहरा से ध्रुवागुड़ी के बीच हाईवे का हिस्सा सिंगल वे होने के कारण किसी भी तरह की बाधा आने पर वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त वैकल्पिक जगह नहीं मिलती। ऐसे में छोटी सी घटना भी लंबा जाम लगा देती है। बारिश के पूरे सीजन में इस समस्या से निपटने के लिए स्थायी इंतजाम की जरूरत महसूस की जा रही है।





