March 4, 2026

आदिवासी छात्र की मौत पर गुस्साए ग्रामीण, नेशनल हाइवे 130 C पर चक्काजाम

आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया है, जब बड़े गोबरा स्थित आदिवासी बालक आश्रम के छात्र राघव मंडावी की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे 130 C पर चक्काजाम कर दिया। इस आंदोलन के कारण सड़क पर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने आश्रम अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक छात्र के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भाठीगढ़ के सरकारी आदिवासी बालक आश्रम में पढ़ाई कर रहे राघव मंडावी ने 20 जनवरी को अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी थी और माता-पिता से बात कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन आश्रम के कर्मचारी और अधीक्षक उनकी बातों को अनसुना कर गए। गणतंत्र दिवस के दिन पिता फिर्तू राम मंडावी आश्रम पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे को बेहद कमजोर हालत में पाया।

राघव के पिता ने तत्काल छुट्टी लेकर अपने बच्चे को 26 जनवरी को घर में और फिर धमतरी स्थित अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, लेकिन शुक्रवार सुबह 4 बजे राघव मंडावी की मौत हो गई। माता-पिता ने आरोप लगाया कि समय पर इलाज न मिलने की वजह से उनका इकलौता पुत्र इस दुनिया में नहीं रहा।

जनपद सदस्य सुकचंद धुव्र ने आश्रम अधीक्षक की लापरवाही को राघव की मौत का कारण बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व निष्पक्ष जांच की मांग की।