गरियाबंद जिले में कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 05 से 11 फरवरी 2026 के दौरान तहसील छुरा के ग्राम खरखरा, पंडरीपानी, रसेरा, मोंगरा, पाटसिवनी और नवापारा में कुल 14 अवैध ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।
निरीक्षण में ग्राम पथरी में कोई अवैध भट्ठा संचालित नहीं पाया गया, जबकि ग्राम नागिनबाहरा, कोसमी, चरौदा और खुडियाडीह का भी निरीक्षण किया गया। विभाग ने बताया कि सभी अवैध उत्खननकर्ताओं पर छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009, खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।




