कलेक्टर कार्यालय (आबकारी) और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के तहत संचालित मरवाही और प्रस्तावित कोटमीकला में कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकानों के लिए किराये पर दुकान-भवन की आवश्यकता है।
निविदा फार्म और शर्तें जिला आबकारी अधिकारी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026, दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। तकनीकी निविदा 25 फरवरी को शाम 4 बजे और वित्तीय निविदा 27 फरवरी को निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी। नियत समय के पश्चात निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी।




