गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिले में पेंड्रा रोड-गेवरोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के यार्ड में आग लगने की घटना सामने आई। यह यार्ड ओवरब्रिज के पास स्थित है, जहां भारी मात्रा में निर्माण सामग्री रखी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि यार्ड में रखा लगभग 1 करोड़ का रबर पेड जलकर खाक हो गया। घटना के समय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं थी, जिससे आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई। ठेकेदार के कर्मचारी और स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। घटना से पेंड्रा रोड-गेवरोड रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। गौरेला पुलिस और RPF भी मौके पर मौजूद हैं।





