May 18, 2026

GK Electric और Lok Suvidha Finance के बीच MoU, ई-थ्री व्हीलर खरीदने के लिए आसान फाइनेंस सुविधा

भारत। देश की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी GK Electric ने अपने ई-पैसेंजर और ई-कार्गो वाहनों की फाइनेंसिंग सुविधा को मजबूत करने के लिए Lok Suvidha Finance के साथ एक रणनीतिक साझेदारी (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सहयोग के तहत लोक सुविधा फाइनेंस कंपनी के ग्राहकों को सरल और पारदर्शी फाइनेंस समाधान उपलब्ध कराएगी, जिससे अधिक से अधिक ग्राहक और उद्यमी ई-मोबिलिटी को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

एमओयू साइनिंग समारोह में Amar Parwani और Puneet Parwani सहित GK Electric की टीम मौजूद रही। वहीं Nimish Ladda, फाउंडर एवं सीईओ Lok Suvidha Finance, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

छोटे व्यापारियों को मिलेगा फायदा

इस मौके पर पुनीत परवानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य देश के हर कोने तक किफायती और भरोसेमंद ई-मोबिलिटी समाधान पहुंचाना है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी के पैसेंजर और कार्गो ई-थ्री व्हीलर अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आसान फाइनेंस सुविधा मिलने से छोटे व्यापारियों और नए उद्यमियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा। इससे न केवल ई-मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कंपनी के अनुसार यह साझेदारी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेक्टर में फाइनेंसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्राहकों को वाहन खरीदने में सुविधा मिलेगी और देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार को भी गति मिलेगी।