July 23, 2026

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में गिरावट, निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका; जानिए आपके शहर के ताजा भाव

रायपुर/बिजनेस डेस्क। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार से लेकर घरेलू बुलियन मार्केट तक कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए अवसर साबित हो सकती है।

COMEX पर सोना और चांदी में कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर सुबह कारोबार के दौरान सोने की कीमत 0.63 प्रतिशत गिरकर 4,476.70 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं चांदी 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.850 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। बाजार विश्लेषकों के अनुसार तकनीकी चार्ट फिलहाल दोनों धातुओं में ‘सेल सिग्नल’ दिखा रहे हैं।

MCX में भी उतार-चढ़ाव

घरेलू वायदा बाजार MCX पर 4 जून को सोना 1,59,502 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,64,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। कारोबार के दौरान दोनों धातुओं में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।

मलमास के कारण मांग पर असर

फिलहाल मलमास का समय चल रहा है, जिसे पारंपरिक रूप से शुभ कार्यों और बड़ी खरीदारी के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसका असर सोना-चांदी की मांग पर पड़ सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से मांग में फिर तेजी आने की उम्मीद है।

वैश्विक घटनाक्रम का असर

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसके अलावा अमेरिका-ईरान वार्ता में भी कोई नई प्रगति नहीं हुई है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर संबंधी फैसलों पर टिकी हुई है।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव (प्रति किलोग्राम)

  • दिल्ली – ₹2,79,900
  • मुंबई – ₹2,79,900
  • कोलकाता – ₹2,79,900
  • बेंगलुरु – ₹2,79,900
  • हैदराबाद – ₹2,79,900
  • चेन्नई – ₹2,84,900

24 कैरेट सोने के भाव (प्रति ग्राम)

  • चेन्नई – ₹15,796
  • दिल्ली – ₹15,625
  • अहमदाबाद – ₹15,615
  • मुंबई – ₹15,610
  • कोलकाता – ₹15,610
  • बेंगलुरु – ₹15,610
  • हैदराबाद – ₹15,610

22 कैरेट सोने के भाव (प्रति ग्राम)

  • चेन्नई – ₹14,479
  • दिल्ली – ₹14,324
  • अहमदाबाद – ₹14,314
  • मुंबई – ₹14,309
  • कोलकाता – ₹14,309
  • बेंगलुरु – ₹14,309
  • हैदराबाद – ₹14,309

18 कैरेट सोने के भाव (प्रति ग्राम)

  • चेन्नई – ₹12,159
  • दिल्ली – ₹11,722
  • अहमदाबाद – ₹11,712
  • Mumbai – ₹11,707
  • कोलकाता – ₹11,707
  • बेंगलुरु – ₹11,707
  • हैदराबाद – ₹11,707