May 18, 2026

Railway Alert: गोंदिया में मेगा ब्लॉक, 20 दिन तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, कई रूट प्रभावित

बिलासपुर: South East Central Railway के Nagpur Division अंतर्गत Gondia स्टेशन पर ट्रैक सुधार कार्य के चलते 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टिक ट्रैक (पत्थरों वाला ट्रैक) बनाया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की स्पीड और सुरक्षा में सुधार होगा।

इन प्रमुख ट्रेनों पर असर

इस मेगा ब्लॉक के कारण Chhattisgarh Express train और Gondwana Express train समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

10 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 18030 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
  • 18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस
  • 18237 – कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
  • 18238 – अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
  • 12410 – हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस
  • 12409 – रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
  • 12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस
  • 12102 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
  • 12807 – विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
  • 12808 – हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस

2 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

  • 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस: 4 से 25 अप्रैल तक Durg में समाप्त होगी
  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस: 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग से ही चलेगी

4 पैसेंजर ट्रेनें भी पूरी तरह बंद

  • 68815 – बल्लारशाह-गोंदिया मेमू
  • 68816 – गोंदिया-बल्लारशाह मेमू
  • 78805 – गोंदिया-कटंगी डेमू
  • 78806 – कटंगी-गोंदिया डेमू

इन ट्रेनों के बंद होने से छोटे व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन या NTES (National Train Enquiry System) पर ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।