May 19, 2026

राज्यपाल डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस की चाबी सौंपी

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज गायत्री नगर, रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में मंदिर ट्रस्ट को नई एम्बुलेंस प्रदान की। अपने स्वेच्छानुदान मद से 6 लाख 80 हजार रुपये की लागत वाले इस वाहन की चाबी उन्होंने ट्रस्ट को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका

राज्यपाल ने कहा कि यह एम्बुलेंस मंदिर ट्रस्ट में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के दौरान उपयोग में आएगी। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।