निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में तीन दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प शासकीय आईटीआई मरवाही में 16 फरवरी, आईटीआई पेंड्रा में 17 फरवरी और आईटीआई गौरेला में 18 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।
इन प्लेसमेंट कैम्पों में शिवकृपा इंटरप्राइजेस राजनांदगांव द्वारा करीब 300 विभिन्न व्यवसायिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई के सभी ट्रेडों में उत्तीर्ण विद्यार्थी, स्नातक, डिप्लोमा तथा बी-टेक पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित तिथि को निर्धारित आईटीआई में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर कैम्प में शामिल हो सकते हैं।
प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।




