भिलाई: हरिओम इंगोट्स व पावर लिमिटेड में सोमवार को GST विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा, जिससे कंपनी में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें कंपनी कार्यालय पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।
वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी
- सात GST अधिकारी कंपनी में पहुंचे और बिल, रिटर्न, इनवॉइस समेत सभी वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
- अधिकारियों ने टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और संभावित अनियमितताओं की जानकारी जुटाई।
- दस्तावेजों की संख्या इतनी अधिक है कि जांच मंगलवार को भी जारी रहेगी।
कंपनी का संचालन जारी
- कर्मचारियों के अनुसार GST टीम की जांच के दौरान कंपनी का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।
- कंपनी के मालिक इस समय बाहर हैं, लेकिन कर्मचारियों ने टीम को पूरी तरह से सहयोग किया।
- कर्मचारियों द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए और पूछताछ में सहयोग किया गया।
सात GST अफसरों की टीम ने किया छापा
- अचानक सात अफसर कंपनी में दस्तावेजों के साथ प्रवेश करते ही कर्मचारियों में चिंता का माहौल बन गया।
- अधिकारी पूरे दिन और देर शाम तक कंपनी के बिल, टैक्स और अन्य रिकॉर्ड खंगालते रहे।
- जांच के परिणाम और कारण अब तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हैं।





