July 23, 2026

हज 2027 के लिए आवेदन शुरू, रायपुर में निःशुल्क ई-हज सुविधा केंद्र बनाया गया 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर। हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने रायपुर के मुखर्जी बड़ा स्थित बैरन बाजार कार्यालय में निःशुल्क ई-हज सुविधा केंद्र प्रारंभ किया है, जहां इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन बिना किसी शुल्क के भरे जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन Mirza Ejaz Beg ने बताया कि कई लोगों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे आवेदकों को सहायता प्रदान करने और समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष सुविधा शुरू की गई है।

20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

हज कमेटी ऑफ इंडिया के अनुसार हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

राज्य हज कमेटी कार्यालय में मिलेगी सहायता

हज कमेटी ने कार्यालय में विशेष काउंटर स्थापित किया है, जहां आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन भरवा सकते हैं। कमेटी ने सभी इच्छुक हज यात्रियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

अधिक जानकारी और आवेदन संबंधी सहायता के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय, मुखर्जी बड़ा, बैरन बाजार, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।