May 18, 2026

हनुमान जयंती पर रायपुर में 5 दिवसीय रामकथा, राज्यपाल और सीएम साय होंगे शामिल

Raipur | 26 मार्च 2026

रायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर राजधानी के राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड, निर्वाणी अखाड़ा में इस वर्ष 5 दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल रमेन

डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है। दोनों ने आयोजन में शामिल होने की सहमति दे दी है।

दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन दास एवं धर्म स्तंभ काउंसिल छत्तीसगढ़ के सभापति डॉ. सौरव निर्वाणी ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम साय को भी आमंत्रण दिया गया।


रामकथा और संतों के प्रवचन होंगे आकर्षण

आयोजन के दौरान राजीव लोचन दास द्वारा रामकथा का वाचन किया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के मानस मर्मज्ञ संत श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे।
इसी क्रम में डॉ. संदीप अखिल द्वारा “राम रसायन” का विशेष श्रवण भी कराया जाएगा।


कलश यात्रा से होगी शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति नगर भ्रमण करेगी। मंदिर के महंत सुरेंद्र दास ने बताया कि प्रतिदिन कथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी।


महाआरती बनेगी मुख्य आकर्षण

हनुमान जयंती के दिन नर्मदा कुंड में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।

धर्म स्तंभ काउंसिल के अनुसार, आयोजन में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, निगम-मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।