May 18, 2026

सरकारी अस्पतालों में खत्म होंगे संलग्न कर्मचारी, स्वास्थ्य मंत्री का सदन में बड़ा ऐलान

रायपुर। Shyam Bihari Jaiswal ने विधानसभा में बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कर्मचारियों की संलग्नता (अटैचमेंट) समाप्त की जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह घोषणा विधायक Prabodh Minj के सवाल के जवाब में की। विधायक ने सरगुजा जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत पदों और वर्तमान में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी विधानसभावार मांगी थी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि कौन-कौन से कर्मचारी कब से और कहां अन्यत्र संलग्न किए गए हैं, रिक्त पदों पर नियुक्ति कब तक होगी, तथा सरगुजा जिले में भवनविहीन प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कब तक भवन उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए संलग्न कर्मचारियों की व्यवस्था समाप्त कर मूल पदस्थापना पर ही सेवाएं ली जाएंगी, ताकि अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर हो सके।