May 15, 2026

CG Weather Today : रायपुर में गर्मी का असर बरकरार

Raipur। राजधानी में इस बार गर्मी ने लंबा रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 16 दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर बना हुआ है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। रात का तापमान भी सामान्य से लगभग 4 डिग्री ज्यादा दर्ज हो रहा है।

प्रदेश के मध्य हिस्सों में अभी भी लू जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ।

  • Rajnandgaon में सबसे ज्यादा 44.5°C तापमान दर्ज किया गया
  • Ambikapur में न्यूनतम तापमान 24.8°C रहा

हवा की दिशा बदलने से Janjgir, Raigarh और Bilaspur के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि Jagdalpur और बस्तर क्षेत्र में मौसम सामान्य रहा।

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार:

  • आसमान मुख्यतः साफ रहेगा
  • दोपहर या शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं
  • अधिकतम तापमान: लगभग 43°C
  • न्यूनतम तापमान: लगभग 30°C