May 18, 2026

IAS 2025 बैच की पोस्टिंग: तीन अधिकारी सहायक कलेक्टर के रूप में जिलों में तैनात

रायपुर। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2025 बैच के आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गोकुल आरके को रायगढ़, इशांत जयसवाल को कोरबा और वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर जिले में पदस्थ किया गया है।

निर्देश के मुताबिक, अधिकारी अपने संबंधित जिलों में सीधे कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, बल्कि निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अकादमी में उनकी उपस्थिति तिथि को ही जिलों में कार्यभार ग्रहण तिथि माना जाएगा।