रायपुर। राज्य शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में गृह विभाग में सचिव के रूप में पदस्थ रमेश कुमार शर्मा को सहकारिता विभाग का प्रभार दिया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद रमेश कुमार शर्मा जल्द ही अपने नए दायित्व का कार्यभार संभालेंगे।
राज्य शासन के इस प्रशासनिक निर्णय को सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






