May 18, 2026

IAS Posting: रवि मित्तल बने PMO में डिप्टी सेक्रेटरी, ACC की मंजूरी के बाद नियुक्ति

रायपुर: Government of India ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी Ravi Mittal को Prime Minister’s Office (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति Appointments Committee of the Cabinet (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे Jashpur के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।