रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में नवा रायपुर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
🔹 जारी आदेश के अनुसार नई पदस्थापना
- नवीद शुजाउद्दीन (IFS, 2004 बैच)
➤ प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक
(संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण)
➤ कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर - रमेश कुमार जांगड़े (IFS, 2013 बैच)
➤ वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर - रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. (IFS, 2015 बैच)
➤ वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा - जाधव सागर रामचन्द्र (IFS, 2017 बैच)
➤ वन उप संरक्षक
(परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन)
➤ कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक निर्णय से वन प्रबंधन, संरक्षण और परियोजना निगरानी कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।





