May 14, 2026

नई दिल्ली: आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले; संजीव बने रायपुर के चीफ कमिश्नर

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 57 चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (CCIT) और डायरेक्टर जनरल ऑफ इनकम टैक्स (DGIT) के पदों पर तबादला और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 5 मई को जारी किया गया।

संजीव को मिली अहम जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत संजीव को रायपुर में चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (ओएसडी) से पदोन्नत कर नियमित चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स नियुक्त किया गया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति को विभाग में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देशभर में प्रशासनिक बदलाव

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी इस आदेश में देशभर के कई वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। इसका उद्देश्य आयकर विभाग के कामकाज को और अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया जा रहा है।