September 4, 2026

भारत बना दुनिया की 3 महाशक्तियों में शामिल, लुकाशेंको बोले- चीन और रूस के साथ भारत भी सुपरपावर

बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने भारत को दुनिया के तीन सबसे ताकतवर देशों में शामिल बताया है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लुकाशेंको ने कहा कि चीन, रूस और भारत तीन ताकतवर देश हैं। उन्होंने इन तीनों देशों को आर्थिक और परमाणु शक्ति के लिहाज से मजबूत बताया।

लुकाशेंको ने कहा कि देशों की बराबरी को लेकर चाहे जितनी भी चर्चा हो, लेकिन वास्तविकता यह है कि चीन, रूस और भारत दुनिया की प्रमुख शक्तियां हैं। उनके इस बयान में अमेरिका का नाम इस तीन देशों की सूची में शामिल नहीं था।

SCO में भारत की बढ़ती भूमिका

बिश्केक में आयोजित SCO Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संगठन के सदस्य देशों के प्रमुख शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों ने सुरक्षा, आतंकवाद और चरमपंथ से निपटने के लिए सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।

ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा

SCO के संयुक्त बयान में पश्चिम एशिया की स्थिति पर गहरी चिंता जताई गई। सदस्य देशों ने ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा की। इस संयुक्त बयान को ‘बिश्केक घोषणा-पत्र’ नाम दिया गया है।

SCO में भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान समेत कई देश शामिल हैं। सम्मेलन में भारत ने आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ सहयोग बढ़ाने तथा सदस्य देशों की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने पर भी जोर दिया।