रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। वहीं 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
इन मैचों में देश-विदेश के स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को हाई वोल्टेज क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।
रायपुर में IPL मुकाबलों के आयोजन को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी तैयारियों में जुट गई है, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
BCCI द्वारा जारी इस शेड्यूल के बाद रायपुर एक बार फिर बड़े क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार है।







