May 15, 2026

आईपीएस विकास कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, NIA में बने एसपी

रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर पदस्थ 2020 बैच के आईपीएस विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर नियुक्ति मिली है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर प्रतिनियुक्ति की जानकारी दी है।

विकास कुमार वर्तमान में रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति अब देश की प्रमुख जांच एजेंसी एनआईए में होने जा रही है, जहां वे महत्वपूर्ण मामलों की जांच से जुड़े दायित्व निभाएंगे।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को उनकी सेवा का अहम पड़ाव माना जा रहा है।