May 18, 2026

जंगली जानवर के हमले से तीन ग्रामीण घायल, इलाके में दहशत; तेंदुए के हमले की आशंका

Jagdalpur। Bastanar क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई, जब एक जंगली जानवर के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। बताया जा रहा है कि Leopard ने अलग-अलग स्थानों पर तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में से एक को Kilepal अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरे को Gidam अस्पताल भेजा गया। गीदम से एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए Dimrapal Medical College रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित ग्रामीणों को तत्काल राहत राशि प्रदान की।

ग्रामीणों का कहना है कि हमला उनके घरों के पास हुआ, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग के एसडीओ Yogesh Kumar Ratre का कहना है कि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि हमला तेंदुए ने ही किया है या किसी अन्य जंगली जानवर ने।

प्रारंभिक अनुमान है कि घबराया हुआ तेंदुआ हमला कर जंगल की ओर भाग गया होगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच के लिए वन विभाग की टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमला कैसे और कहां हुआ और इसके पीछे कौन सा जंगली जानवर जिम्मेदार है।