July 23, 2026

जगदलपुर में शुरू हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में शामिल हुए चार राज्यों के मुख्यमंत्री

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक जगदलपुर में शुरू हो गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शामिल हुए हैं।

बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। परिषद की इस अहम बैठक में राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय, विकास योजनाओं और विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हो सकता है। इसके अलावा दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति तैयार करने और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर भी विशेष फोकस रहेगा।

बैठक में बस्तर को विकास और शांति के मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी चर्चा की जा रही है। साथ ही राज्यों की अलग-अलग चुनौतियों को लेकर रोडमैप तैयार किए जाने की संभावना है।

बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में Varanasi में आयोजित की गई थी।