जगदलपुर, 11 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित तीन परिवारों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
स्वीकृत जानकारी के अनुसार तहसील जगदलपुर के राजीव गांधी वार्ड निवासी 18 वर्षीय संदीप बाघ की शबरी नदी में डूबने से हुई मृत्यु के कारण उनके पिता श्री प्रेमशील बाघ को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसी प्रकार ग्राम कोरपाल की कमला कारटामी की गड्ढे के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री सुकटा कारटामी को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
वहीं ग्राम मारकेल निवासी धरम सिंह की बिच्छू के काटने से असामयिक मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुदरी को भी चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर श्री छिकारा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत राशि शीघ्र हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।




