जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अकलतरा-खटोला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह मामला Akaltara Police Station क्षेत्र का है।

मोबाइल खरीदने निकले थे चार युवक
जानकारी के अनुसार ग्राम कोटगढ़ के चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अकलतरा की ओर मोबाइल खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान अकलतरा-खटोला मार्ग पर सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
मौके पर ही एक की मौत, तीन गंभीर घायल
हादसे में 25 वर्षीय भूपेंद्र धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुधराम धीवर, डेमन धीवर और भोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अकलतरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





