May 19, 2026

छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला के एक शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मामला खिसोरा प्राथमिक शाला का है, जहां आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे पर छात्रा के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। परिजनों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

एसडीएम द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बलौदा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।