गांव के ही आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर-चांपा: खपरी डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गांव के ही दो नशेड़ियों ने होली का मुखौटा पहनकर साहू दंपती की हत्या की थी।
शादी में फोटोग्राफर बनकर पहुंचा था मुख्य आरोपी
जांजगीर-चांपा: घटना से तीन दिन पहले मृतक छतराम साहू के घर शादी हुई थी, जिसमें मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल फोटोग्राफर के रूप में शामिल हुआ था। इसी दौरान उसने घर की स्थिति और मौके का जायजा लिया।
खून के निशान से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
जांजगीर-चांपा: पुलिस ने घटनास्थल से मिले खून सने पैरों के निशान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके साथ ही 50 निगरानी बदमाशों की सूची बनाकर जांच की गई।
पिता और बेटे ने आरोपी को भगाने में की मदद
जांजगीर-चांपा: घटना के दौरान मुख्य आरोपी के हाथ में चोट लगी थी। उसके पिता और बेटे ने उसे फरार होने में मदद की, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
चाकू, बाइक और सबूत बरामद
जांजगीर-चांपा: पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल और उसके सहयोगी सुरेंद्र यादव सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी जब्त कर ली गई है।





