May 18, 2026

जशपुर में स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग को बढ़ावा, 27 लाख की लागत से इंडोर क्लाइम्बिंग वॉल स्टेडियम का शुभारंभ

विष्णुदेव साय ने जिला अस्पताल के पास 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी और कोच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग समूह के संयुक्त प्रयास से इस स्टेडियम में युवाओं को पर्वतारोहण और स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल इस समूह में 15 सदस्य शामिल हैं, जिन्हें 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में आधुनिक तकनीकों और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्हें Professional Climbing Guide Institute (यूएस) से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण प्रमाण पत्र मिला है।

इस पहल से जशपुर के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और भविष्य में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को मंच मिल सकेगा।