May 15, 2026

जशपुर में बड़ा विमान हादसा: आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पायलट-कॉपायलट की मौत की आशंका

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक प्राइवेट विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर आग की तेज लपटें उठती देखी गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र से धुएं और आग की लपटें उठती देखी गईं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू की जाएगी।