Jashpur: लैलूंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं को प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के बहाने बुलाने और उनके साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़िताएं आपस में सहेली हैं। 17 वर्षीय बालिका ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसका परिचय ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से हुआ। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। 14 फरवरी को आरोपी ने लड़की को लैलूंगा बुलाया। पीड़िताएं अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंचीं। अटल चौक पर आरोपी अपने साथी जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल (CG 13 MU 3456) से दोनों को लेने आया।
इसके बाद चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहाँ रात में आरोपी और उसका साथी जंगल में दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी।
दोनों पीड़िताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन देकर लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 50/2026 और 51/2026 के तहत धारा 70 भारतीय दंड संहिता और धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की, जबकि जयकिशन धोबा घटना में उसका सहयोगी पाया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
- ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश/राहुल, 22 वर्ष, पिता सुवर्धन पैंकरा, ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (मुख्य आरोपी)
- जयकिशन धोबा, 20 वर्ष, पिता भगवती धोबा, ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा





