July 23, 2026

Kabirdham News: 15 घंटे बाद नदी से मिला 8 साल के मासूम का शव, तेज बहाव में बह गया था बालक

कवर्धा।

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोखान गांव के 8 वर्षीय बालक कमलेश तिलगाम का शव करीब 15 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आगर नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

नदी पार करते समय तेज बहाव में बहा था बालक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कमलेश अपने दोस्तों के साथ खेलकर लौट रहा था। इसी दौरान कड़मा नदी पार करते समय वह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

7 किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

बुधवार को घटना स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर कमड़ा गांव के पास आगर नदी में झाड़ियों के बीच बालक का शव फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

कुकदूर थाना पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।