March 5, 2026

कबीरधाम पुलिस ने चिल्फी थाना क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। वाहन से 15.48 किलो गांजा और 12.95 लाख रुपए की सामग्री जब्त।

कवर्धा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी थाना क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। वाहन चेकिंग के दौरान कार से कुल 15.480 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 7.75 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 12.95 लाख रुपए की सामग्री भी जब्त की।


तस्करी का खुलासा

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तरप्रदेश सप्लाई करते थे। गांजा को छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था।

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।