रायपुर, 6 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त IPS अधिकारी कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, रायपुर में OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के पद पर संविदा नियुक्ति प्रदान की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमलोचन कश्यप हाल ही में DIG पद से रिटायर हुए थे और अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति दी जाएगी। संविदा सेवा की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

पुलिस मुख्यालय में कमलोचन कश्यप की नियुक्ति को उनके अनुभव और विशेषज्ञता को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





